ITDC India e-Press / Agencies

ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया जनवरी 2025 से वेरिएंट के आधार पर अपने कारों की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा है, “मारुति जनवरी 2025 से वेरिएंट के आधार पर कार की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी करेगी.

सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन खर्चों के मद्देनजर कंपनी ने जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है. मूल्य वृद्धि चार प्रतिशत तक होने की उम्मीद है और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी.