सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मैनिट भोपाल के क्विज़र्स क्लब ने रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, “माईड मार्बल्स ऑफ द स्टेट” का आयोजन किया। प्रभावशाली उपस्थिति के साथ, इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की 600 से ज्यादा टीमों ने पार्टिसिपेट किया।
यह मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी क्विज प्रतियोगिता है जिसके सिटी कालीफायर प्रदेश के 5 शहर उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में हुए थे। हर शहर की विनर टीम ने भोपाल में स्टेट लेवल पर अपने शहर को प्रस्तुत किया।
ग्रेड फिनाले की मेजबानी हिज मास्टर हर्षिता नेहरा और सानिध्य खंडेलवाल ने की, जिन्होंने अपनी त्वरित बुद्धि और चुनौतीपूर्ण सवालों से प्रतिभागियों और दर्शकों को बांधे रखा।
“माईड मार्बल्स ऑफ द स्टेट” का अंतिम दौर बुद्धि की एक मनोरंजक लड़ाई थी, जिसमें इतिहास और विज्ञान से लेकर करेंट अफेयर्स और पॉप संस्कृति तक विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी। जबलपुर से आयी स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल की टीम इस विज की विजेता बनी और “माइंड मार्बल्स ऑफ द स्टेट” का प्रतिष्ठित बिताब अर्जित किया। वहीं सागर पब्लिक स्कूल रोहित नगर की टीम स्टेट लेवल पर सैकड आई।
इस स्टेट लेवल के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर आईएएस निखिल दुबे, स्टेट आईटी प्रोजेक्ट हेड रश्मि गुप्ता, प्रोफेसर सविता दीक्षित, लक्ष्मीशरण मिश्रा, कपिल नगर और सोहन झा मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभागियों की बुद्धिमत्ता और क्विज़िंग कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि मध्य प्रदेश में क्विज़िंग संस्कृति का भी जश्न मनाया। इसने क्विज़र्स को अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने, सीखने और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक आकर्षक मंच प्रदान किया। मैनिट भोपाल का क्विज़र्स क्लब राज्य में क्विज़िंग संस्कृति को बढ़ावा देने और इस तरह के एक आकर्षक और बौद्धिक रूप से उत्तेजक कार्यक्रम के आयोजन के प्रति उनके समर्पण के लिए सराहना का पात्र है।