सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाविद्यालय के फ्लैगशिप प्रोग्राम (हुनर ) के अंतर्गत अध्ययनरत छात्राओं एवं नोगा (पूर्व छात्राओं द्वारा नूतन दिपावली धमाका मेला 2023 दिनांक 8 नवम्बर 2023 को गर्ल्स कॉमन रूम में आयोजित किया जा रहा है।
उक्त मेले में महाविद्यालय की प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल ने दीपावली का दिया जलाकर उदघाटन किया छात्राओं द्वारा सजावटी दिये ड्रेस मटेरियल, आर्टिफिशियल हेन्ड मेड ज्वैलरी, होम डेकोरेटिव आइटम कच्ची पानी के विभिन्न प्रकार के तेल (सरसों, मूंगफली, तिल, नारियल) आदि । खाद्य सामग्री (लड्डु नमकीन, पकवान, गुजिया) संग्रह सामग्री जैसे विभिन्न लगभग 10-11 स्टाल लगाए सभी कर्मचारी स्टाफ छात्राएं प्राध्यापकगण, अतिथि विद्वान ने उक्त मेले में खरीददारी की एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम सीखों कमाओं योजना की प्रभारी लक्ष्मी अग्निहोत्री सदस्य सीमा रजा. निशी शर्मा, भावना रमैया छात्रा सहयोगी रक्षदा खान, शमा खान सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। छात्राओं कि सहभागिता सराहनीय रही।