सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में शिक्षाशास्त्र विद्याशाखा द्वारा एक दिवसीय शोध प्रस्ताव लेखन एवं उपकरण निर्माण कार्यशाला वायोजित की गई |
जिसमे क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के बी एड विभाग के एसोसिएट एन सी ओझा विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने परिसर के शिक्षा आचार्य (एम एड) द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को।
शोध की बारीकियां बताते हुए अपने विषय से संबंधित प्रस्ताव लेखन एवम प्रदत्त संकलन हेतु विभिन्न प्रकार के उपकरण निर्माण करना सिखाया जिसमे प्रश्नावली, रेटिंग स्केल, उपलब्धि परिक्षण आदि के बारे में विस्तार से बताया, साथ ही परिसर के शिक्षा शास्त्र विभाग के एम.एड. कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित लघु शोध प्रबंध प्रस्तावों की प्रस्तुति की गई जिसमें एन.सी. बोझा ने शोध विधि, शोध परिकल्पना, शोध उद्देश्य, सीमांकन, सांक्रियात्मक पारिभाषिकरण आदि पर आवश्यक संशोधन करवाया, कार्यशाला का प्रास्तावित विभाग के आचार्य प्रो. सोमनाथ साहू ने प्रस्तुत किया, परिसर के शिक्षा शास्त्र विभाग के अध्यक्ष नीलाभ तिवारी ने सभी छात्र छात्राओं को अपने शोध विषय के अनुरूप आवश्यक संशोधन करने हेतु दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर परिसर निदेशक रमाकांत पाण्डेय ने सभी छात्र -छात्राओं को कार्यशाला में बताए गए शोध विधियों एवम उपकरणों में भारतीय ज्ञान परम्परा का समावेश करते हुए अपने शोध करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन कालिका प्रसाद शुक्ल ने किया एवम आभार कार्यशाला समन्वयक अशोक कुमार कछवाह ने माना। कार्यशाला में विभाग के समस्त प्राध्यापक गण सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।