ढाका । अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की श्रीलंका के खिलाफ 15 मई से शुरु होने वाली दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम में वापसी हुई है।
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 चक्र के तहत खेली जाने वाली सीरीज में बांग्लादेश 16.66 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है जबकि श्रीलंकाई टीम 50 फीसदी अंकों के साथ ही पांचवें स्थान पर है।
गौरतलब है कि 59 टेस्ट मैचों में 4000 से अधिक रन बनाने और 215 विकेट लेने वाले शाकिब निजी कारणों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में भाग नहीं ले पाये थे। वहीं शोरफुल इस्लाम को टीम में फिट होने पर ही जगह मिलेगी।
वह टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर थे। प्रोटियाज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान कंधे में चोट लगने वाले तस्कीन अहमद अनुपलब्ध हैं क्योंकि वह अभी तक अपनी चोट से नहीं उबर पाये हैं।
मोमिनुल हक की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल है। इसमें रेजौर रहमान राजा और शोहिदुल इस्लाम अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। श्रीलंकाई टीम 8 मई को बांग्लादेश पहुंचेगी
बांग्लादेश टीम इस प्रकार है :
मोमिनुल हक (कप्तान), तमीम इकबाल, महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, यासिर अली, तैजुल इस्लाम, मेहदी हसन मिराज, एबादोट हुसैन, खालिद अहमद, नूरुल हसन, रेजौर रहमान राजा, शोहिदुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम।