सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: सेंट्रल बैंक के कर्मचारियों के संगठन मध्य प्रदेश सेंट्रल बैंक एमप्लाईज एसोसिएशन का त्रिवार्षिक राज्य स्तरीय अधिवेशन प्रदेश की स्वर्ण नगरी रतलाम में संपन्न हुआ जिसमे श्री मिनेश कसेरा संगठन से महासचिव पद पर चुने गए। कसेरा संगठन में विगत 25 वर्षों से विभिन्न पदों पर सेवा देते रहे हैं।
संगठन के इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले कसेरा इंदौर से पहले पदाधिकारी है साथ ही संगठन के कर्मचारियों के मुद्दों को बेबाक़ी से मैनेजमेंट के सामने रखने के लिए विख्यात है।
इससे पूर्व कसेरा द्वारा प्रेसिडेंट के पद पर रहते हुए संगठन में अभूतपूर्व योगदान दिया गया है उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक एंक्वायरीयां भी लड़ी और सभी में सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उन्हें बधाईयाँ प्रेषित की।