आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी भोपाल में 14 दिसंबर को विशाल आचार्य के निर्देशन में नाटक ‘रोक लो उन्हें’ का मंचन किया जाएगा। रंग त्रिवेणी ग्रुप की प्रस्तुति के जरिए परिवार में बुजुर्ग की अहमियत बताई गई है।

निर्देशक ने नाटक के माध्यम से बताया कि परिवार के बुजुर्ग उस माली के समान होते हैं। जो बड़ी लगन और उम्मीद के साथ अपने परिवार रूपी बगीचे में रिश्तेनुमा पौधों को सींचते हैं, उनका पालन पोषण करते हैं। इस परवरिश में उनके सपने होते है, एक विश्वास होता है कि ये पौधे बड़े होने पर हमारी वृद्धावस्था में ठीक उसी तरह हमारा ख़्याल रखेंगे जैसे कि हम उनका रखा करते थे। उनके इस आत्मसम्मान और उम्मीद को तब ठेस लगती है जब अपनों से की गयी आशा वृद्धावस्था में निराशा में बदल जाती है।

एक मध्यम वर्गीय परिवार के इर्द गिर्द घूमती इस नाटक की कहानी आपको ऐसी ही कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों से उपजी घटनाओं से अनुभव कराएगी। बस नाटक का मूल उद्देश्य यही है कि इससे पहले की देर हो जाए। आपको स्वयं की गलतियों के कारण पछतावा हो , वक़्त हाथ से निकल जाए, उन्हें रोक लो।