सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय भोपाल के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं के बौद्धिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु 4 दिवसीय अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पी. के.त्रिपाठी पुस्तकालयाध्यक्ष (RIE), प्रज्ञा गुप्ता पुस्तकालयाध्यक्ष (IEHE), संदीप पाठक पुस्तकालयाध्यक्ष (IISER) एवं किशोर जॉन भोज यूनिवर्सिटी विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए जिससे छात्राएं लाभान्वित हुई
प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं के बौधिक उत्थान के लिए लगातार ऐसे आयोजन होते रहेंगे। विभाग के विभागाध्यक्ष अमर नायक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान हेतु इस प्रकार की गतिविधियां आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन प्राची सिंह और दीपक राठौर दवारा कराया गया। इस कार्यक्रम से छात्राओं को कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम टूल्स, आईएसआर सिस्टम एवं डिजिटलाइजेशन से जुड़े विषयों में ज्ञान अर्जित किया।