आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज के गणित विभाग एवं भौतिक विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने दैनिक जीवन में ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डालिमा पारवानी ने ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने, ऊर्जा की खपत कम करने और इसका कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

कॉलेज की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा आयुषी चतुर्वेदी ने ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने के उद्देश्य, ऊर्जा संरक्षण का व्यवहारिक रूप, ऊर्जा संरक्षण के गैर नवीकरणीय संसाधनों के स्थान पर नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के उपयोग, ऊर्जा के सीमित उपयोग के विषय में विस्तृत व्याख्यान दिया। कॉलेज प्रबंधन ने इस कार्यक्रम की सफलता पर सभी को शुभकामनाएं दीं।