आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज भोपाल के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा शुक्रवार को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में जावा स्क्रिप्ट पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को जावा स्क्रिप्ट से संबंधित महत्वपूर्ण व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. डालिमा पारवानी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं में वर्तमान परिदृश्य के अनुसार कोडिंग और आवश्यक कौशल की समझ होना आवश्यक हैं।

तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रेजेंटली टेक एकेडमी, भोपाल के फाउंडर विजय तिवारी विषय विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को जावा स्क्रिप्ट की आधारभूत जानकारी प्रदान कर रिएक्ट जे एस, डाटा हैंडलिंग, मोंगो डी बी, क्लाउड ऑपरेशन, नोड जे एस और एक्सप्रेस जे एस को सविस्तार प्रभावी ढंग से बताया। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा इस सफल आयोजन पर समस्त कंप्यूटर साइंस विभाग सहित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को हार्दिक बधाई दी गई।