सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्व पूर्वान्ह कांग्रेसजनों ने जहांगीराबाद, लिली टॉकीज चौराहा स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर और बोर्ड आफिस चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने संचालन करते हुये बताया कि भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद देश में नागरिकों को स्वतंत्रता से जीवन यापन करने के लिए संविधान बनाया जिसमें जनता को मौलिक अधिकार दिये।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, गुड्डू चौहान, निकेश चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, ऋचा गोस्वामी, सुबोध जैन, हीरालाल श्रीवास, अनिल जाधव, संजय सावकारे, कमलेश यादव और बद्री यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।