आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर के पास खुड़ैल इलाके में बुधवार को एक सड़क हादसे में पति-पत्नी को ट्रक ने टक्कर मार दी। वे यहां सब्जी बेच रहे थे। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर घायल है। पुलिस के मुताबिक घटना दूधिया ग्राम की है।
यहां सड़क के किनारे घनश्याम पुत्र भगवान पाटीदार निवासी मां भगवती विहार कॉलोनी बिहाड़िया अपनी पत्नी मीना के साथ सब्जी बेच रहा था। बुधवार शाम तेज रफ्तार एक ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में गंभीर घायल घनश्याम की मौत हो गई।
जबकि उसकी पत्नी मीना गंभीर रूप से घायल हो गई। मीना को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर हादसे के बाद लोगों ने ट्रक रोक लिया, जिसे थाने भिजवाया। पुलिस के मुताबिक घनश्याम का शव जिला अस्पताल भेजा गया है।