सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कूल ऑफ़ अप्लाइड मैनेजमेंट आरजीपीवी में एमबीए के छात्रों ने दीपावली पर्व के अंतर्गत त्यौहार महोत्सव का आयोजन किया | उत्सव का संचालन अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा किया गया।जिसमें एमबीए के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की, कार्यक्रम के अंतर्गत दीपक सजावट, रंगोली, इको फ्रेंडली तोरण सजावट की प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्रों ने भारतीय संस्कृति से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।
प्रतियोगिता का समन्वय विभाग की संचालक प्रो सीमा सक्सेना द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा सभी को धन्यवाद प्रेषित कर किया गया।