आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल – राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस पुरुष प्रतियोगिता में आज तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए मेजबान आरजीपीवी ने भावनगर युनिवर्सिटी सूरत गुजरात को कड़े संघर्ष के बाद 3:1  से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया वही जय नारायण व्यास यूनीवर्सिटी ने संत गाडगे बाबा अमरावती को 3 : 0 से,गुजरात यूनीवर्सिटी अहमदाबाद ने कोहलापुर को 3:0 से,राष्ट्रीय संत तुकोजीराव यूनीवर्सिटी नागपुर ने मनिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर को 3:2 से, सिंबोसिस यूनीवर्सिटी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी को 3:0 से,हेमचंद्र नार्थ गुजरात यूनिवर्सिटी पाटन ने महाराजा गंगा सिंह यूनीवर्सिटी बीकानेर को 3:2 से तथा सेज यूनिवर्सिटी इंदौर ने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी जबलपुर कोJ 3:0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया प्रतियोगिता चीफ रेफरी सुनील शर्मा अंतर्राष्ट्रीय अंपायर ने बताया कि कल प्री क्वार्टर मुकाबले एवं अगले दौर के मुकाबले खेले जायेंगे