सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–रबी अभियान 2026 में राज्यों से रबी सीजन की तैयारियां समय पर पूरी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित बारिश और पानी की कमी को देखते हुए कृषि योजना अब वैज्ञानिक और डेटा आधारित तरीके से तैयार करनी होगी। शिवराज सिंह चौहान ने जल बजट को रबी फसल योजना का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि जहां पानी कम उपलब्ध है, वहां कम पानी वाली दलहन और तिलहन फसलों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने महाराष्ट्र और कर्नाटक में सूखे की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की टीमें इन राज्यों में जमीनी स्थिति का आकलन करेंगी।
केंद्रीय मंत्री ने समय पर बुवाई, गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता और उनके वितरण की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने धान के बाद खाली रहने वाले क्षेत्रों में दलहन-तिलहन की खेती बढ़ाने और किसानों को बाजार की सुनिश्चित व्यवस्था देने की बात कही। उन्होंने उर्वरकों के संतुलित उपयोग, प्राकृतिक खेती, किसान क्रेडिट कार्ड और फार्मर आईडी को भी प्राथमिकता देने का आह्वान किया। राज्यों से हर सप्ताह फसल, रोग, बुवाई और बाजार भाव की समीक्षा कर रियल-टाइम निगरानी बढ़ाने को कहा गया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #2026 #फसल #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #समय