सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रानी कमलापति स्टेशन पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, बड़ी संख्या में जुटे यात्री-रेल कर्मी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कुली, यात्री, रेलकर्मी एवं स्टेशन पर उपस्थित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रधानमंत्री के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना। रानी कमलापति स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण यात्री केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। यात्रियों ने अपनी यात्रा के दौरान कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। वहीं, स्टेशन पर यात्रियों की सेवा में कार्यरत बड़ी संख्या में कुलियों ने भी अपने कार्य के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया।
मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, नवाचार, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयासों को देशवासियों के सामने रखा जाता है। कार्यक्रम में आम नागरिकों की सहभागिता और उनके सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर दिया जाता है। रानी कमलापति स्टेशन पर आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में यात्रियों और कुलियों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। अलग-अलग स्थानों से यात्रा करने वाले यात्रियों ने कार्यक्रम में रुचि लेते हुए प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

इससे यह संदेश भी सामने आया कि रेलवे स्टेशन केवल आवागमन का माध्यम ही नहीं, बल्कि जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण केंद्र भी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कुलियों एवं यात्रियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम में जनभागीदारी की भावना और सामूहिक जुड़ाव दिखाई दिया।
भोपाल मंडल द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से रेलकर्मियों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों एवं अन्य हितधारकों को भी सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया, मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में कुली तथा यात्री उपस्थित रहे।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #कमल #रवण #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #138व