सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल, प्राचार्य प्रतिमा यादव के मार्गदर्शन में आहार एवं पोषण विभाग द्वारा पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत काउन्सलिंग कैंप (पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा अन्य छात्राओं की पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग की गई। इसमें सामान्य आहार संबंधी दिशा-निर्देश, बॉडी मास इंडेक्स तथा ऊँचाई एवं वजन मापन के माध्यम से स्वास्थ्य स्तर की जांच एवं उसके पोषनीय निदान संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान छात्राओं ने काउंसलिंग के माध्यम से प्रतिभागियों को संतुलित आहार अपनाने, अपने वजन एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने तथा स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए जागरूक किया। अन्य छात्राओं ने भी इस काउंसलिंग में भाग लेकर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में लगभग 126 छात्राओं ने पोषण मार्गदर्शन प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन अनीता चौरसिया के देख रेख में किया गया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन रेनू श्रीवास्तव, नेहा चौधरी एवं सौम्या साहू द्वारा किया गया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #2026 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #गदर #वनश