आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यह आयोजन ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, लंदन  में 20 दिसंबर, 2022 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ साधना कपूर को शिक्षा एवं जन कल्याण के लिए किए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया । डॉ साधना कपूर ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन पर भी अकादमिक व्याख्यान प्रस्तुत किया ।डॉ साधना कपूर के साथ डॉक्टर सुनील कपूर और डॉक्टर शुची कपूर भी आयोजन में शामिल हुए।

समारोह में आरकेडीएफ विश्वविद्यालय से संबंधित एक वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया।।

सम्मानित होने के उपरांत डॉक्टर साधना कपूर ने बताया कि निश्चित रूप से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह के माध्यम से भारत में निजी विश्वविद्यालयों  द्वारा किए गए कार्यों को महत्व मिला है तथा उनकी गरिमा में वृद्धि हुई है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालयों के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि विश्वविद्यालयों ने छात्रों को ग्रामीण परिवेश में  समस्याओं के समाधान में किस प्रकार योगदान देना चाहिए यह भी सिखाने का प्रयास किया है।

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय ने जिन 5 गांव को गोद लिया है उनमें किस तरह की गतिविधियां संचालित है इस पर भी प्रकाश डाला गया ।

डॉक्टर कपूर को सम्मानित किए जाने पर आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय अग्रवाल, महा प्रबंधक डॉ बी एन  सिंह ,डायरेक्टर जनरल रिसर्च प्रोफेसर वी के सेठी, कुलसचिव डॉ नरेंद्र लारिया, विभागाध्यक्ष फार्मेसी प्रोफेसर एम एल कोरी, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुनील पाटिल, सी ए ओ री योगराज सिंह शिक्षकों , अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया है तथा कहा है कि निश्चित रूप से दूसरी बार यूरोपियन यूनियन द्वारा माननीय डॉ साधना कपूर का सम्मान किया जाना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।