सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राधारमण आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय रिसर्च अस्पताल, भोपाल के बी.ए.एम.एस. पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के सत्र आरंभ के उपलक्ष्य में आज “ट्रांजिशनल करिकुलम कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली के डीन महेश व्यास तथा आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन के उप सचिव पंकज शर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे |

कॉलेज के उप प्राचार्य प्रमेंद्र रघुवंशी ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय में मौजूद अत्याधुनिक शैक्षिक व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी |
पंकज शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आयुर्वेद के इतिहास और पूरे विश्व में बढ़ रही इसकी लोकप्रियता के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने आयुर्वेद के अध्ययन और इसमें बताई गई जीवन शैली को आत्मसात करने की बात कही |

महेश व्यास ने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किये तथा आयुर्वेद के क्षेत्र में सफल होने सम्बन्धी जरुरी सुझाव दिए |
राधारमण समूह के चेयरमैन आर आर सक्सेना ने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी | वहीँ कॉलेज के प्राचार्य भूपेंद्र कुमार मिश्रा ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा अब से उनका समूह बच्चो का अभिभावक है तथा उनकी शिक्षा दीक्षा पूरी होने तक वे विद्यार्थियों का पूरा ध्यान रखेंगे |

कार्यक्रम का संचालन गोविंद मोयल एवं धन्यवाद ज्ञापन दर्पण गाँगिल ने किया. इस अवसर पर कुंदन डोडवे, महेंद्र रघुवंशी, राजू मीणा, गायत्री तैलंग, अमन मेहरा आदि उपस्थित थे | इस अवसर पर संस्था में पढ़ रहे सीनियर छात्रों ने अपने अनुभव साझा किया पूर्व में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए |