सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल भोपाल के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के विद्यार्थियों को आयुर्वेद पाठ्यक्रम से अवगत कराने के उद्देश्य से ट्रांज़िशनल करिकुलम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा एवं आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया, दिल्ली के संस्थापक अभिषेक गुप्ता बतौर अतिथि पधारे। इस अवसर पर श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताते हुए आह्वान किया कि वे इस महान चिकित्सा परंपरा को आगे ले जाने में अपनी पूरी शक्ति लगाएं।
अभिषेक गुप्ता ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के क्षेत्र में उद्यमी बनने की प्रेरणा दी उन्होंने बताया कि आयुर्वेद 7000 करोड़ का बाज़ार है और इसमें उद्यम की अपार संभावना है। उन्होंने विद्यार्थियों को सिखाया कि सफल उद्योग कैसे स्थापित किया जा सकता है, उद्यमिता में क्या चुनौतियां आती हैं और उनका सामना कैसे किया जाता है।
राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि राधारमण आयुर्वेद महाविद्यालय आयुर्वेद की उत्तम शिक्षा एवं चिकित्सा देने हेतु प्रतिबद्ध है।
गोविंद मोयल ने मंच संचालन किया एवं दर्पण गाँगिल ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राचार्य भूपेंद्र मिश्रा, उप प्राचार्य प्रमेंद्र रघुवंशी, अभिषेक गुप्ता, दर्पण गाँगिल, महेंद्र रघुवंशी, राजू मीणा एवं अन्य द्वारा आयुर्वेद फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किये जाने वाले ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के पोस्टर का अनावरण भी किया गया ।