सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: दुर्लभ बीमारियों पर 5वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित किया गया। एम्स भोपाल में बाल रोग विभाग की प्रोफेसर भावना ढींगरा ने इस सम्मेलन में भाग लिया और वैश्विक भागीदारी के साथ दुर्लभ बीमारियों के क्षेत्र में एम्स भोपाल में किए जा रहे कार्यों को प्रस्तुत किया।
उन्होंने हाइपरआईजीई सिंड्रोम के साथ इम्युनोडेफिशिएंसी का एक असामान्य मामला भी प्रस्तुत किया, जिसका निदान और प्रबंधन एम्स भोपाल में किया जा रहा था। इस कार्य को सभी उपस्थित लोगों और आयोजकों ने खूब सराहा। एम्स भोपाल को हाल ही में MoHFW, भारत सरकार द्वारा दुर्लभ बीमारियों के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में मान्यता दी गई है। संस्थान ने आनुवंशिक मूल की दुर्लभ बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न राज्य मेडिकल कॉलेजों की भागीदारी के साथ एक राज्य स्तरीय दुर्लभ रोग कार्य समूह बनाया गया है।
संस्थान इन दुर्लभ विकारों से पीड़ित व्यक्तियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक, अजय सिंह ने उन्हें इस कार्य के लिए बधाई दी है।