सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एनआईटीटीटीआर भोपाल में एकेडेमिक कॉउन्सिल (अकादमिक परिषद् ) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई । निदेशक सी. सी. त्रिपाठी ने बताया की इस बैठक में निटर की भावी अकादमिक कार्ययोजना से सम्बंधित महवपूर्ण निर्णय लिए गए। जिनमे देश के जाने माने शिक्षाविदों एवं निटर फैकल्टी मेंबर्स के सुझाव शामिल है।
इस बैठक में निटर भोपाल को डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्टेटस के अनुसार स्टार्ट किये जाने बाले बिभिन्न शैक्षड़िक कार्यक्रमों की रूपरेखा, उनके क्रियान्वयन ,कोर्स कंटेंट ,बिभिन्न सेंटर्स की स्थापना, आदि पर विस्तृत चर्चा हुयी। निदेशक सी. सी. त्रिपाठी ने कहा की निटर भोपाल द्वारा स्टार्ट किये जाने बाले बिभिन्न शैक्षड़िक कार्यक्रम देश में क्वालिटी टीचर्स, इंडस्ट्री रेडी इंजीनियरर्स तैयार करने की दिशा में होंगे।
यहाँ से डिग्री लेने बाले स्टूडेंट्स को इमर्जिंग टेक्नॉलजी के साथ साथ टीचिंग की एडीशनल स्किल्स सिखाई जाएँगी जिससे बह भविष्य में एक अच्छा टीचर भी बन सके। निटर की हाई टेक लैब्स एवं फैसिलिटीज स्टूडेंट्स के लिए उपलब्द्ध रहेंगी जिससे बह इनोवेशन्स भी कर सके। इस हेतु स्टूडेंट्स को अतिरिक्त समय भी दिया जायेगा। मल्टी डिसीप्लनेरी एजुकेशन के साथ साथ इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के कोर्स कंटेंट,इंडियन नॉलेज सिस्टम ,एजुकेशन टेक्नोलॉजी एवं पेडागोगी से सम्बंधित विषय शामिल होंगे।
इस बैठक में चार बिभिन्न संकाय ,चार अंडर ग्रेजुएट एवं पांच पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम एवं नो सेंटर्स ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित करने का भी प्रावधान किया गया।अकादमिक परिषद् के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया की इस बैठक में चंद्र शेखर सिंह , राजेंद्र कान्हरे, सुरेश कांत वर्मा, शिशिर सिन्हा, पंकज पटेल, आशुतोष कुमार सिंह, सुधीर भदोरिआ, अनिल कोठारी, शशि रंजन अकेला, सान्थस सुहाग एवं अन्य आमंत्रित सदस्य एवं एक्सपर्ट्स उपस्थित उपस्थित थे ।