सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: भगवान राम पर बयान से नया विवाद, अखिलेश ने धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो साझा किया

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियाँ: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने कथित बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब भगवान श्रीराम के संबंध में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में शास्त्री भगवान राम के पांच पिता होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को साझा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित वीडियो सामने आया और अब भगवान श्रीराम के पिता के बारे में अभद्रता की बातें प्रसारित हो रही हैं। अखिलेश ने सवाल उठाया कि ऐसी बयानबाजी किसके कहने पर की जा रही है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में धीरेंद्र शास्त्री के सभी कार्यक्रम रद्द करने और उनके आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की।

इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में कथा के दौरान भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। इस पर ब्रज क्षेत्र के संतों और कृष्ण भक्तों ने आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने के बाद शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका उद्देश्य दोनों देवी-देवताओं के बीच भेद पैदा करना नहीं था। उन्होंने भावनाएं आहत होने पर क्षमा भी मांगी थी।

अब भगवान श्रीराम को लेकर वायरल हुए नए वीडियो ने विवाद को फिर हवा दे दी है। अखिलेश यादव की मांग के बाद यह मुद्दा राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।


Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #भगवान #राम #बयान #नया #विवाद #अखिलेश #धीरेंद्र #भगवानरामपरबयान