सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: मेरठ में हथकड़ी निकालकर फरार हुआ अरशद उर्फ जोजो, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियाँ:
उत्तर प्रदेश के मेरठ में नौचंदी थाने की पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी निकालकर फरार हुआ वारंटी आरोपी अरशद उर्फ जोजो कुछ ही घंटों में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने नौचंदी ग्राउंड के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टीम पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बीच भागते समय गिरने से उसके हाथ में चोट आई।
जानकारी के अनुसार, अरशद उर्फ जोजो वर्ष 2014 के चोरी के एक मामले में वारंटी था। पुलिस ने उसे 2 नवंबर को गिरफ्तार कर नौचंदी थाने में रखा था। इसी दौरान वह हथकड़ी से अपना हाथ निकालकर थाना कार्यालय से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश के लिए नौचंदी पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गईं।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नौचंदी ग्राउंड में छिपा हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग की और भागने लगा। इसी दौरान गिरने से उसके हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने उसे अशोक की लाट के पास से पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने फायरिंग और अवैध हथियार रखने के आरोप में उसके खिलाफ अलग से मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद पुलिसकर्मियों की लापरवाही को लेकर विभागीय जांच भी शुरू की गई है।
Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #मेरठ #हथकड़ी #निकालकर #फरार #हुआ #अरशद #उर्फ #मेरठमेंहथकड़ीनिकालकर