सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड .. न्यूज़ भोपाल: छात्र राजनीति में इंदौर और उज्जैन का फासला कुछ ज्यादा दूर का नहीं था। छात्र जीवन में कमल पटेल और डॉक्टर मोहन यादव विद्यार्थी परिषद में एक साथ काम किया करते थे। समय ने करवट बदली और 2023 के विधानसभा चुनावो में मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री चुन लिया गया। भोपाल में पुरानी जोड़ी का एक बार फिर मिलन हुआ। भोपाल में विंध्य की कोठी निवास पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से किसान नेता कमल पटेल ने सौजन्य भेंट कर जनता और किसानों से जुड़े विषयों एवं क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की।