आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मिठी गोविंदराम पब्लिक स्कूल भोपाल की 5 शिक्षिकाओं को मित्तल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया। शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को मित्तल कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजधानी एवं आसपास के जिलों के लगभग 600 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके श्रेष्ठ कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। शिक्षकों को उनकी अकादमिक योग्यता, अनुभव व शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर चयनित किया गया।
इस अवसर पर सृष्टि सिंह जाट, सोनी ग्वालानी, विशिका पंजवानी, तपस्या ब्रह्मपुरिया सहित दुर्गा मिश्रा को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षिकाओं की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष सिद्ध भाऊ, उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी, सचिव ए सी साधवानी, सह-सचिव के एल रामनानी, वरिष्ठ सदस्य घनश्याम बूलचंदानी, कोषाध्यक्ष भगवान दामानी, प्रशासनिक अधिकारी भगवान बाबानी, अकादमिक निदेशक गोपाल गिरधानी, विद्यालय प्राचार्य अजय बहादुर सिंह, उपप्राचार्या आशा चंगलानी एवं साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की |