आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश मीना समाज सेवा संगठन की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें ये निर्णय लिया गया कि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिस भी पार्टी से जुड़े हैं और जिस भी प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हैं, उन्हें एक मांग पत्र सौंपेंगे। जिसमें दो मांगे शामिल रहेंगी, पहली हर विधानसभा में धर्मशाला हेतु जमीन आवंटित की जाए और दूसरी मांग विधानसभा में जीता प्रत्याशी विधानसभा सत्र के दौरान भीतर समाज की लंबित मांग TRI रिपोर्ट को सपोर्ट करने का काम भी करे।

मध्य प्रदेश मीना समाज सेवा संगठन द्वारा मासिक बैठक करने को क्रम जारी रखते हुए 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को भोपाल के निर्माणाधीन छात्रावास

प्रदेश के युवा अध्यक्ष भीम सिंह सीहरा ने कहा कि इसी प्रकार की मांग बाकी विधानसभा के पदाधिकारी भी अपने मौजूदा प्रत्याशी से करें। समाज के वरिष्ठ जनों के सामने उनसे आश्वासन लें कि जीतने के पश्चात इन मांगों को पूरा करेंगे। जो प्रत्याशी हमारी मांग के समर्थन में पुरजोर तरीके से बात करेंगे। हमारा समाज उन्हें ही सहयोग करेगा। इन मांगों को विधानसभा के हिसाब से परिवर्तित भी किया जा सकता है। बैठक में मौजूद भोपाल की हुजूर, गोविंदपुरा, नरेला, बैरसिया और दक्षिण पश्चिम विधानसभा के हिसाब से अलग-अलग रणनीति तैयार की गई। वहीं रायसेन की भोजपुर, सीहोर की इच्छावर एवं बुधनी के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई है।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री एडवोकेट संतोष मीना, संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हरि सिंह वर्मा, प्रदेश मंत्री संतोष मीना झागर, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष हरि सिंह मीना, प्रदेश कोषाध्यक्ष अध्यक्ष लीलेंद्र मारण, प्रदेश मंत्री रामगोपाल मीना, भोपाल महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, सीहोर जिला युवा अध्यक्ष रामकृष्ण समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन भोपाल जिला संगठन महामंत्री नेपाल सिंह ने किया।