सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला और फलेग गाँव का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल की प्रेरणा और राष्ट्रीय सेवा योजना के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की नोडल अधिकारी मंजुला विश्वास और मीना सक्सेना के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के लिए बृहद मानव श्रृंखला बनाकर बनवाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने भी भाग लिया। इसमें 650 छात्राएँ शामिल हुई। प्राचार्य ने सभी को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ भी दिलाई। 6 नंबर मार्केट शिवाजी नगर एवं होकर कार्नर में जाकर ब्रांड एंबेसडर प्लाक्षा मिश्रा और रितु राजा ने फलेग माँब द्वारा सबको आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।