सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: शराब के नशे में दोस्त की हत्या, 20 दिन बाद डरावने सपनों से घबराकर किया सरेंडर

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली पश्चिम स्थित मोठागांव इलाके में दोस्त की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब पीने के दौरान हुई मामूली कहासुनी में 24 वर्षीय युवक प्रभु करकड़े ने अपने 42 वर्षीय दोस्त विशाल कदम की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने मकान मालिक संदेश म्हात्रे की मदद से शव को ठिकाने लगा दिया। हालांकि, करीब 20 दिन बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शराब पार्टी में विवाद के बाद हुई हत्या पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर को प्रभु करकड़े और विशाल कदम मोठागांव स्थित एक कमरे में साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर प्रभु ने विशाल के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान गंभीर चोट लगने से विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।

मकान मालिक की मदद से ठिकाने लगाया शव हत्या के बाद घबराए प्रभु ने अपने मकान मालिक संदेश म्हात्रे को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर शव को एक बोरे में भरा और रात के समय कोपर रोड के पास खाड़ी किनारे सुनसान जगह पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी को लगा कि वह वारदात छिपाने में सफल हो गया है।

20 रातों तक नहीं आई नींद हत्या के बाद प्रभु लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा। उसका दावा है कि मृत दोस्त बार-बार उसके सपनों में दिखाई देता था और वह 20 रातों तक ठीक से सो नहीं पाया। आखिरकार परेशान होकर वह ठाणे क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर हत्या की बात स्वीकार की और शव फेंकने की जगह भी बताई।

दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खाड़ी के पास से विशाल का शव बरामद किया। इसके बाद मुख्य आरोपी प्रभु करकड़े और शव ठिकाने लगाने में कथित मदद करने वाले मकान मालिक संदेश म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कल्याण की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और मकान मालिक की भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है।


Hashtags: #MumbaiCity #Bhopal #शराब #नशे #दोस्त #हत्या #दिन #बाद #डरावने #शराबकेनशेमें