सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: शराब के नशे में कांस्टेबल ने पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट में मारी टक्कर

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस विभाग से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कथित तौर पर शराब के नशे में धुत एक पुलिस कांस्टेबल ने पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के मुख्य गेट पर अपनी कार से टक्कर मार दी। घटना मंगलवार शाम कैंटोनमेंट इलाके में स्थित कमिश्नर के आधिकारिक आवास पर हुई। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सुरक्षा कर्मियों को कुचलने की कोशिश का आरोप पुलिस के मुताबिक, कांस्टेबल अमोल भिसे (42) कार में अकेला था। जब वह कमिश्नर के आवास में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, तब वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने सुरक्षाकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की और मुख्य गेट में टक्कर मार दी। मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पहले भी निलंबित हो चुका है आरोपी पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के अनुसार, आरोपी का पहले भी अनुशासनहीनता से जुड़ा रिकॉर्ड रहा है और वह कई मामलों में शामिल रहा है। उसे वर्ष 2025 में निलंबित किया गया था, जबकि 2026 में दोबारा सेवा में बहाल कर दिया गया था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि घटना के समय वह कथित तौर पर शराब के नशे में था।

घटना के पीछे की वजह की जांच प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई पुलिसकर्मियों की तबादला प्रक्रिया में अमोल भिसे को मनचाही पोस्टिंग नहीं मिली थी। इसी नाराजगी को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की गतिविधियों, पुराने अनुशासनात्मक रिकॉर्ड और घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


Hashtags: #MumbaiCity #Bhopal #शराब #नशे #कांस्टेबल #पुलिस #कमिश्नर #बंगले #गेट #शराबकेनशेमें