सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: दाऊद-छोटा शकील के नाम पर धमकी, ED ने अटैच की सलीम फ्रूट के परिवार की संपत्ति

मुंबई में कथित जबरन वसूली और संपत्ति हड़पने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने छोटा शकील के रिश्तेदार और कथित डी-कंपनी सहयोगी सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के परिवार से जुड़ी करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की है। इसमें मुंबई की लैंबट बिल्डिंग और आरोपियों के बैंक खातों में जमा रकम शामिल है। अटैच की गई इमारत सलीम फ्रूट की पत्नी शाजिया सलीम इकबाल कुरैशी के नाम पर दर्ज बताई गई है।

दाऊद और छोटा शकील के नाम पर धमकी का आरोप ED के मुताबिक, इस मामले में आरोपियों ने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के नाम का इस्तेमाल कर संपत्ति के मूल मालिकों को धमकाया और दबाव बनाकर लैंबट बिल्डिंग में हिस्सेदारी हासिल की। एजेंसी का आरोप है कि असलम अब्दुल रहमान पटनी ने वर्ष 2019 में यास्मीन मोहम्मद अहमद और दिवंगत शेरजादा जंगरेज खान की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी। इसके लिए कथित तौर पर उन्हें धमकाया गया और कोई भुगतान भी नहीं किया गया।

फर्जी दस्तावेजों से संपत्ति हस्तांतरण का आरोप जांच एजेंसी के अनुसार, संपत्ति के असली मालिक की पहचान का गलत इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। इनमें संपत्ति हस्तांतरण से संबंधित कथित फर्जी डीड ऑफ कन्वेयंस भी शामिल थी। बाद में यह संपत्ति सलीम फ्रूट की पत्नी के नाम ट्रांसफर कर दी गई। ED का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए कथित तौर पर अवैध रूप से हासिल संपत्ति को परिवार के नाम पर रखा गया।

2022 की FIR से शुरू हुई जांच ED ने मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन में 22 सितंबर 2022 को दर्ज FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी। इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, विश्वासघात और जालसाजी जैसे आरोप लगाए गए थे। अब प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत करीब 4 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की गई हैं। मामले में जांच जारी है।


Hashtags: #MumbaiCity #Bhopal #दाऊद #छोटा #शकील #नाम #धमकी #अटैच #सलीम #दाऊदछोटाशकीलके