सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय रूपक महोत्सव 2023 में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान मिला। मूल रूप से 12वीं शताब्दी में वत्सराज विरचित के लिखित नाटक हास्य चूड़ामणि का प्रदर्शन भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ में किया गया। जिसमें कई राज्यों ने हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पांडेय ने इस उपलब्धि पर छात्रों का प्रोत्साहन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूरे दिन में कुल आठ नाटकों की प्रस्तुति हुई। जिसमें भोपाल परिसर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए हर्षित मिश्रा को पहला, द्वितीय स्थान पर अभिनव मिश्रा, एवं तृतीय स्थान पर मधुश्री पाठक रहे।