भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बीस लाख से अधिक कीमत का 70 किलो गांजा के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है, दोनो आरोपी कार से गांजा लेकर जा रहे थ। थाना पुलिस ने बताया कि बीते दिन मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार नंबर एमपी 04.टी.बी.3551 मे सदिंग्ध लोग बडी मात्रा मे गांजे की खेप लेकर मंडीदीप से भोपाल तरफ आ रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाका-बंदी कर चैकिग शुरु की तो उसे एक कार मंडीदीप रोड तरफ से आते दिखाई दी ओर उसके पीछे पीछे करीब सौ मीटर दूर एक सफेद रंग की अल्टो कार भी आती नजर आई, जिसका चालक पुलिस को देखते ही कार को वापस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताये गये कार की नंबर को रोका जिसमे ड्रायवर सहित तीन व्यक्ति बैठे थे। इसी बीच मौका पाकर पीछे सीट पर बैठा एक व्यक्ति गाडी से उतरकर झाडीयों की आड लेकर भाग गया। गाडी मे बैठे दो अन्य व्यक्तियो से पूछताछ करने पर उनकी पहचान बंडू उर्फ बंटी पिता व्यंकटी किनकर (35) निवासी गोविंदपुरा भोपाल, खलील पिता नजीर (46) निवासी ग्राम खोखर थाना कालापीपल जिला शाजापुर के रुप मे हुई। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 35 नग पैकेट रखे नजर आये जो टेप से चिपकाये हुए थे। जिसके बारे मे पूछताछ करने पर आरोपियो ने हर पैकैट मे दो किलो गांजा रखा होना बताया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 20 लाख 45 हजार कीमत का 70 किलो गांजे सहित कार को जप्त कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ मे सामने आया कि आरोपियो के परिचित रेम कुचबदिया एवं सब्बीर के कहने पर खलील, कमलेश सोनी, अंनजीत कुचबदिया, विशाल लोधी, शेर अली के साथ अल्टो कार नंबर एमपी 04.सी.क्यू.4923 से विशाखापट्नम के पास मलखानगिरि से गांजा लाये थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्जकर फरार आरोपी कमलेश सोनी, अंजीत कुचबंदिया, शेर अली, .विशाल लोधी, प्रेम कुंचबदिया, ओर .शब्बीर की तलाश शुरु कर दी है।