आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: जिला स्तरीय खो-खो (महिला) प्रतियोगिता स्कोप विश्वविद्यालय में आयोजित की गई जिसमें सरोजिनी नायडू महाविद्यालय ने खो-खो प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व जमाया महाविद्यालय की खो-खो टीम ने लगातार तीन मैचों में विजय प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया एवं यूटीडी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की खो-खो टीम को एक इनिंग एवं 1 नंबर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा। महाविद्यालय टीम पिछले वर्ष भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी रही। महाविद्यालय की कुमारी प्रेरणा को बेस्ट रनर का खिताब मिला इस पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं क्रीडा समिति व सभी खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। प्राचार्य द्वारा विजयी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की एवं आगामी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शुभकामनायें दी।डॉ रश्मि केला क्रीडा अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन से 6 छात्राओं का चयन संभाग स्तर खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ।