सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / हरदा / उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर एवं किसान नेता कमल पटेल शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। जहा पर उन्होंने भूत भावन और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और प्रदेश की सुख, समृद्धि, खुशहाली और किसानों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।