आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में चल रह जनसुनवाई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां फिटनेस ट्रेनर ने अपनी ही पत्नी पर धोखाधड़ी, चोरी और धमकाने का आरोप लगाया। ट्रेनर ने कहा कि प्रेम विवाह करने वाली पत्नी पूर्व से शादीशुदा थी। भाग कर तीसरी शादी कर ली और मेरी हत्या करवाने की धमकी दे रही है।

एसीपी भूपेंद्रसिंह के मुताबिक नंदा नगर निवासी जय ने आशी शाह के खिलाफ शिकायत की है। जय ने पिछले वर्ष 23 अप्रैल को शादी की थी। कुछ दिनों बाद पता चला कि आशी दिल्ली के गौरव शर्मा से शादी कर चुकी है। लोगों को जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करना उसका पेश है। शादी या अन्य बहनों से उसने आभूषण और रुपए ऐंठती है। सच्चाई उजागर होने पर आशी घर में रखे तीन लाख रुपये और कार व स्कूटर लेकर फरार हो गई।

जय ने कर्ज लेकर गाड़ी खरीदी थी। उसने फर्जी साइन कर गाड़ियां बेच दी और एक युवक से तीसरी शादी रचा ली। जय द्वारा जब आशी से रुपए व गाड़ी वापस करने के लिए कॉल किया गया तो आशी ने कहा कि अगर वह इस तरह से दबाव बनाया तो उसकी हत्या करवा देगी। एसीपी ने मामले को लेकर परदेशीपुरा थाने को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।