भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीष प्राप्त किया। उन्होंने महाराज की सेवा कर उनके सानिध्य का लाभ लिया। स्वामी जी ने डॉ. मिश्रा को रामचरित मानस और सीता निर्वासन की प्रति भी आशीर्वाद स्वरूप भेंट की।