आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुरुवार को इंदौर के लवकुश चौराहे पर श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। इस वजह से एयरपोर्ट और उज्जैन की ओर जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां सुबह 11 बजे से ही लंबा जाम लगा था। तीन दिन पहले जयपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या से राजपूत समाज में नाराजी है।
श्री राजपूत करण सेना के संभाग अध्यक्ष किशोर सिंह सिकरवार ने कहा कि हमारी प्रशासन से मांग है कि गोगामेड़ी की हत्या में जो भी शामिल हों उनका एनकाउंटर होना चाहिए। यदि ये नहीं हुआ तो आंदोलन प्रदेश स्तर पर करेंगे।
श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दिग्विजयसिंह सोलंकी ने कहा कि हमने हमारा भाई खोया है। पर इसका मतलब ये नहीं कि हम निहत्थों की जान ले लें। हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और भी उग्र होगा।
प्रदर्शन के कारण लवकुश चौराहे पर लंबा जाम लग गया है। सइ वजह से इदौर से एयरपोर्ट और उज्जैन की ओर जाने-वालों को चौराहे पर रोक दिया गया है। इस वजह से लंबा जाम लग गया है।
चक्का जाम के बाद करनी सेवा के जिला अध्यक्ष अनुराग प्रताप राघव की अधिकारियों से बात हुई। उन्होंने कहा कि अगर 72 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े गए तब तक यह हमारा आंदोलन जारी रहेगा। 73वां घंटा हमारा होगा आरोपी कहीं भी हो हम उसे मार देंगे। अभी हमारा यह आंदोलन चरणबद्ध अलग-अलग शहरों में जारी रहेगा।
लवकुश चौराहे पर करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
लवकुश चौराहे पर निर्माणाधाीन मेट्रो के पिलर पर खून का बदला खून से लिया जाएगा लिखकर पोस्टर लगाया गया है।
इंदौर के अध्यक्ष की भी हो चुकी है संदिग्ध मौत
इंदौर के श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष की संदिग्ध मौत
इंदौर में करणी सेना के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मोहित सिंह पटेल की गोली लगने से मौत हो गई। मोहित के सीने में दो गोली लगी हैं। गोलियां लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गई हैं। घटना बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे कनाड़िया रोड पर हुई।
सूत्रों का कहना है कि मामले की पहले हत्या के एंगल पर जांच की जा रही थी। अब पुलिस ने आत्महत्या के एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मोहित के हाथ में गन पाउडर मिला है। गाड़ी अंदर से लॉक थी। पुलिस को प्रॉपर्टी विवाद के अलावा किसी से आपसी विवाद की भी आशंका है। कुछ चैट्स भी मिले हैं, जो इस ओर इशारा कर रहे हैं।