लॉस एंजिल्स। 77वें एमी अवॉर्ड्स 2025 (Emmy Awards 2025) का आयोजन इस बार सिर्फ विजेताओं की वजह से ही चर्चा में नहीं रहा, बल्कि हॉलीवुड सितारों के राजनीतिक रुख की वजह से भी सुर्खियों में रहा। इस प्रतिष्ठित समारोह के रेड कार्पेट और मंच पर कई दिग्गज कलाकारों ने खुले तौर पर फिलिस्तीन (Palestine) के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की और गाजा (Gaza) में हो रहे हमलों के विरोध में संदेश दिया।
एमी 2025 में आर्टिस्ट 4 सीजफायर (Artists 4 Ceasefire) कैंपेन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। इस समूह से जुड़े कलाकारों ने लाल बैज पिन कर अपनी ड्रेस में युद्धविराम और शांति का समर्थन जताया। इन सितारों में मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जेवियर बार्डेम (Javier Bardem) भी शामिल रहे। उन्होंने कहा, “फिलिस्तीन को आजाद करो। मैं किसी भी ऐसी कंपनी के साथ काम नहीं कर सकता जो नरसंहार को समर्थन दे।”
इसके अलावा कॉमेडी सीरीज संडे सेरेमनी के लिए हन्ना आइनबेंडर (Hannah Einbender) को पहली बार एमी अवॉर्ड मिला। उन्होंने मंच से अपने स्पीच में भी फिलिस्तीन की आजादी का समर्थन करते हुए जोरदार संदेश दिया।
इसी तरह मेग स्टालर, रूथ नेग्गा, एमी लू वुड, क्रिस परफेट्टी और लूसिया एनीलो जैसे कई सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर लाल बैज लगाकर गाजा में चल रहे युद्ध का विरोध किया।
इस साल का एमी अवॉर्ड समारोह न केवल बेहतरीन टीवी और वेब सीरीज को सम्मानित करने के लिए याद किया जाएगा, बल्कि वैश्विक शांति और मानवाधिकारों के पक्ष में हॉलीवुड के सामूहिक रुख के लिए भी इतिहास में दर्ज होगा।
#Emmy2025 #Palestine #Hollywood #Artists4Ceasefire #Gaza