सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   :  2025 Hero Glamour X 125 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है और यह लॉन्च होते ही भारत की सबसे सस्ती क्रूज कंट्रोल वाली बाइक बन गई है। खास बात यह है कि यह 125cc सेगमेंट की पहली बाइक है जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है। इस बाइक को खासतौर पर युवाओं और किफायती बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है।

नए मॉडल में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स जोड़े हैं। इसमें तीन राइड मोड – Eco, Road और Power दिए गए हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर राइडिंग अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अलावा इसमें फुल LED लाइटिंग, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और डिजिटल LCD क्लस्टर दिया गया है।

इसका डिजिटल क्लस्टर 60+ फंक्शन्स सपोर्ट करता है जिनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/एसएमएस अलर्ट्स, गियर इंडिकेटर, फ्यूल एफिशिएंसी डेटा, रेंज टू एम्प्टी, ब्राइटनेस एडजस्टमेंट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल हैं।

जागरण हाई-टेक टीम को हाल ही में इस बाइक को टेस्ट करने का मौका मिला। टीम के मुताबिक, Hero Glamour X 125 न केवल किफायती है बल्कि इसमें टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का बेहतरीन संतुलन भी है। वीडियो रिव्यू में इसके डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स को विस्तार से दिखाया गया है।

2025 Hero Glamour X उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है जो बजट फ्रेंडली बाइक में प्रीमियम फीचर्स और क्रूज कंट्रोल का अनुभव करना चाहते हैं।

#HeroGlamourX #क्रूजकंट्रोलबाइक #Heroबाइक #ऑटोसमाचार #वीडियोरिव्यू