फ्लिपकार्ट की बहुप्रतीक्षित बिग बिलियन डेज सेल 2025 की शुरुआत 23 सितंबर से होने जा रही है। इस बार की सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और घरेलू उपकरणों पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। खासतौर पर स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए यह सेल बेहद खास होगी क्योंकि यहां उन्हें शानदार फीचर्स वाले 5G फोन बेहद किफायती दामों पर मिलेंगे।
फ्लिपकार्ट ने पुष्टि की है कि सेल के दौरान CMF Phone 2 Pro मात्र ₹14,999 की कीमत पर उपलब्ध होगा। यह फोन अपने बोल्ड डिजाइन और ट्रेंडी लुक की वजह से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, शक्तिशाली MediaTek 7300 Pro 5G चिपसेट और दमदार 50MP कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में लंबी बैटरी बैकअप की सुविधा है, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए उपयोग करने का मौका देती है।
सेल के दौरान iPhone सहित कई अन्य प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट मिलने वाली है। लेकिन कम बजट में शानदार स्पेसिफिकेशन चाहने वालों के लिए CMF Phone 2 Pro की यह डील खास आकर्षण होगी।
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे फ्लिपकार्ट ऐप और वेबसाइट पर सेल की शुरुआत से पहले नोटिफिकेशन ऑन कर लें ताकि इस डील को मिस न करें।
#FlipkartSale #BigBillionDays #5GPhone #SmartphoneDeals #CMFPhone2Pro