आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी से हारे हुए प्रत्याशी बलवीर दंडोतिया अब लोकसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी में है। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने इसकी तरफ साफ इशारा कर दिया है।
बता दे कि, बलवीर दंडोतिया, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से विधायक तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से 24000 वोटो से हार गए थे। विधानसभा में उनकी स्थिति दूसरे नंबर पर आई थी। केंद्रीय मंत्री को हराने की उनकी लालसा भले ही उनके मन की मन में रह गई, लेकिन अब वे लोकसभा का चुनाव लड़के उसकी कमी को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने इसकी तरफ साफ इशारा करते हुए कहा कि पार्टी अगर उन्हें टिकट देती है तो वह निश्चित रूप से मुरैना श्योपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और विधानसभा में हुई हार की कमी को पूरा करेंगे।
सभी वर्गों ने किया सहयोग
इस मौके पर बलवीर दंडोतिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनके सभी वर्गों ने सहयोग किया है जिसके लिए वह सभी के आभारी है।