आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को वल्लभ भवन क्रमांक-2 के कक्ष-304 में विधिवत पूजा अर्चना के बाद कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा। संघ के संरक्षक सुधीर नायक सहित प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को बधाई दी और उनका स्वागत किया। पूजन के बाद उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा,अवर सचिव अधीक्षण मनोज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

इस मौके पर राजकुमार पटेल, आलोक वर्मा,आशीष सोनी, सतीश शर्मा, हरिशरण द्विवेदी, दयानंद उपाध्याय, संतोष बड़ोदिया, ठाकुरदास प्रजापति, अनिल मंडलोई, प्रियंक श्रीवास्तव, चंदा मरावी, सरस्वती वर्मा, श्याम बिहारी दुबे, मतीन खान, नीरज मालवीय, अमितेश नेमा, सुनील शुक्ल, यज्ञसेन वर्मा, मंगल सोनवाणे, नरेश सोनी, नरेश धौलपुरिया, कपिल शेवानी, कन्हैयालाल कनेल, विक्रम बाथम, हरीश बाथम, विष्णु मालवीय, प्रहलाद उसके, कन्हैया शेडे, वसंत दीक्षित, कैलाश मालवीय, अजय नौरेति, धनराज अहिरवार शामिल थे।