आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों को दिया गया 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) राज्य के कर्मचारियों को आचार संहिता प्रभावी होने की वजह से अब तक नहीं मिल पाया है। इसी मुद्दे को लेकर मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त को ज्ञापन सौंपेगा।
संघ के संरक्षक सुधीर नायक ने बताया कि राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 4 प्रतिशत डीए कर्मचारियों को देने की अनुमति मांगी थी, जो उस समय नहीं मिल पाई थी। अब चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो गई है, आचार संहिता का अवसान हो गया है। अत: मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों को उक्त 4 प्रतिशत डीए एरियर सहित देने संबंधी आदेश तत्काल जारी करने की मांग की है।