सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गोवा में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने इस गठबंधन का नाम ‘गोवा फर्स्ट’ रखा है। दोनों दल इसे भाजपा और कांग्रेस से अलग तीसरे विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं।

गठबंधन के ऐलान के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP को ‘अंग्रेजी मीडियम वाली BJP’ करार दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल खुद यह मान रहे हैं कि भाजपा और AAP के बीच ज्यादा अंतर नहीं है।

दरअसल, गठबंधन की घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का वोटर कांग्रेस को वोट नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मिलीभगत रही है और जनता को अब एक अलग विकल्प की जरूरत है। केजरीवाल ने कहा कि ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन लोगों के सामने गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस विकल्प के रूप में आएगा।

AAP और GFP ने संकेत दिया है कि समान विचारधारा वाली अन्य ताकतों के लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं। ऐसे में गोवा विधानसभा चुनाव से पहले यह गठबंधन राज्य की सियासत में नए समीकरण बनाने वाला कदम माना जा रहा है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #गठब #हमल #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #2027