ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में सीआईएसएफ इकाई के एसटीपीपी कोरबा द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारियों, स्थानीय पुलिस प्रतिनिधि, एनएचआरसीसीबी(एनजीओ) के अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग से “बालगृह दर्री” के 27 बच्चों के बीच स्वच्छता पखवाड़ा का अपना चौथा दिन मनाया गया।

यहां बालगृह और उसके आसपास बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। बालगृह के बच्चों ने बड़े उत्साह और मुस्तैदी के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

इसके अलावा सीआईएसएफ इकाई के एसटीपीपी कोरबा अधिकारियों द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों के बीच आभार प्रकट करने के साथ उपहार वितरित किया। इसी कड़ी में बालगृह में कूड़ेदान का भी वितरण किया गया।

कमांडेंट अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट ए.पी. सिंह ने सभा को अपने आस-पास स्वच्छता बनाये रखने और इस मिशन के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी संगठनों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्थानीय जनता और वहां से गुजरने वाले लोगों के बीच जागरूकता का संदेश देने के लिए यह क्लिनिक ड्राइव एक बड़ी सफलता थी, जो इस आयोजन का उद्देश्य है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के ब्लॉक संरक्षक दीपक शर्मा एवं दिब्येन्दु मृधा मिडिया ऑफिसर पत्रकार बी.एन. यादव, बाल सुरक्षा गृह के अधिकारी कर्मचारी व सीआईएसएफ के सभी जवान उपस्थित थे।