आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : यदि आप क्रिसमस और न्यू ईयर वैकेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। न्यू ईयर और क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मध्यप्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व तैयार तो हैं, लेकिन इनमें ज्यादातर स्लॉट बुक हो चुके हैं। खासकर कोर एरिया के स्लॉट। हां, बफर जोन में जरूर घूमा जा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन सीट बुक करनी होगी। बफर जोन में 24 से 26 दिसंबर और 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच कई सीटें खाली हैं।
प्रदेश में सतपुड़ा, पेंच, कान्हा, पन्ना, बांधवगढ़ और संजय डुबरी टाइगर रिजर्व हैं। बारिश के बाद ये टाइगर रिजर्व खुल गए हैं, जहां टूरिस्टों की भीड़ लगी है। कहीं टाइगर तो कहीं भालू, हिरण अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। जिनका लुत्फ टूरिस्ट उठा रहे हैं। चूंकि, क्रिसमस और न्यू ईयर वैकेशन पर भी नेशनल पार्कों में टूरिस्टों की भीड़ रहती है, इसलिए 15 दिन पहले से ही लोगों ने स्लॉट बुक करा लिए हैं।
इस नेशनल पार्क के बफर जोन के पिपरिया, जामनी, मल्लूपुरा, पारसपानी और तामिया देलाखेड़ी में 23 से 26 दिसंबर तक फुल व्हीकल और सिंगल सीट दोनों में ही ज्यादातर स्लॉट खाली हैं। यही स्थिति 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक की भी है, लेकिन कोर एरिया में कम सीट खाली हैं। क्रिसमस को लेकर भी कुछ सीटें खाली होने से सफारी की जा सकती है।
यहां आठ गेट के जरिए पार्क में एंट्री की जाती है। सबसे पहले बफर जोन के खवासा, खुम्भपानी, मासुनाला, रुखेड़ा और तेलिया की बात करते हैं। कोर जोन के जामतारा, करमाझिरी और तौरिया के सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं।
यहां कापा, खातिया, पेन, सीरोजा, कान्हा, किसली, मुक्की और सरही गेट से एंट्री पा सकते हैं। क्रिसमस पर कोर जोन के कान्हा, किसली, मुक्की और सरही गेट से एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि फुल व्हीकल और सिंगल सीट की बुकिंग हो चुकी है। बफर जोन में आप सफारी कर सकते हैं।
बांधवगढ़ के कोर एरिया खिटाऊली, मागाधी और टाला गेट से एंट्री नहीं मिल सकेगी, क्योंकि फुल व्हीकल के 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए सभी स्लॉट अभी से बुक हो चुके हैं। 2-3 जनवरी के कुछ स्लॉट जरूर बाकी है।
पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनोता और मंडला गेट कोर एरिया में आते हैं। सिंगल सीट को लेकर भी यही स्थिति है। यानी, यहां आप क्रिसमस की छुट्टी और न्यू ईयर का सेलिब्रेशन नहीं मना सकेंगे। यहां अधिकांश सीट खाली हैं, इसलिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।
इस नेशनल पार्क में कोर और बफर दोनों ही जोन में घूमने का मौका मिल सकता है, क्योंकि यहां कई सीटें खाली हैं। ऐसे में यहां न्यू ईयर और क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया जा सकता है।
बुकिंग से जुड़ी जानकारी
सुबह 11 बजे से बुकिंग कराई जा सकती है। www.mponline.gov.in पोर्टल सर्च करने पर ‘राष्ट्रीय उद्यान’ सिंबल पर क्लिक करेंगे, तो ऑनलाइन बुकिंग की साइट खुल जाएगी। इसमें दिन के हिसाब से बुकिंग कराई जा सकती है।