मुख्यमंत्री शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त ने गौरव यात्रा को किया रवाना, 4 दिसंबर को पेसा एक्ट पर सभा

धार.

BJP जनजातीय हितों के लिए प्रतिबद्ध है। जनजातीय भाई-बहनों के हित में प्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर दिया गया है। यह ऐक्ट किसी गैर जनजातीय के खिलाफ नहीं है, यह जनजातीय भाई-बहनों को और मजबूत करने के लिए है। यह एक्ट सामाजिक समरसता के साथ लागू हुआ है।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने धार जिले के कुक्षी में आयोजित ’पेसा जागरुकता सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन के पश्चात् मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद जी ने जनजातीय नेताओं के साथ क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील ‘गौरव यात्रा’ के रथ का पूजन कर उसे रवाना किया।

पेसा एक्ट जनजातीय भाई-बहनों को मजबूत करने के लिए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट किसी के खिलाफ नहीं है, यह 89 ब्लॉक में लागू होगा। शहरों में नहीं गावों में लागू होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में जनजातीय भाईयो-बहनों के अलावा अन्य जातियों के भाई-बहन भी होंगे। उन्होंने कहा कि यह जल, जंगल, खदाने भगवान ने सभी के लिए बनाई हैं। पेसा कानून के जो नये नियम बने हैं, वह जमीन, जल और जंगल का अधिकारी ग्राम सभा को देने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि हर साल गांव की जमीन, उसका नक्शा, खसरे की नकल, बी-1 की नकल, पटवारी या बीट गार्ड गांव में लाकर दिखाएगा। ग्राम सभा में यह दिखाई जाएगी, ताकि जमीन में कोई हेर-फेर न हो सके। आपके पास नक्शा भी रहे और किस-किस का नाम है यह भी जानकारी रहे। उन्होंने कहा कि राजस्व के नक्शे में कोई गड़बड़ी हो तो ग्रामसभा को यह अधिकार होगा कि वह यह नाम ठीक करा सके।

भाजपा सरकार ने गांव-गांव में तालाब बनवाये

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने गांव-गांव में तालाब बनवाये हैं। इन तालाबों का प्रबंधन ग्राम सभाएं करेंगी। तालाब में मछली पालन होगा या नहीं, यह ग्राम सभा तय करेगी और उससे प्राप्त होने वाली राशि ग्राम सभा को मिलेगी। उन्होंने कहा कि मामा की सरकार में शोषण नहीं होगा।

अगर किसी ने निर्धारित ब्याज से ज्यादा या बिना लाइसेंस के कर्जा दिया तो वह कर्ज वसूली नहीं करवा पाएगा। वह कर्ज माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खदानों व खनिजों पर पहला अधिकार जनजातीय सोसाइटी का, दूसरा अधिकार जनजातीय बहनों का, तीसरा अधिकार जनजातीय पुरुष का होगा और यदि वह मना करें तो फिर किसी ओर का अधिकार होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्रांतिसूर्य टंट्या मामा का बलिदान दिसंबर 4 दिसंबर को है। आज से शुरू हुई गौरव यात्रा जनजातीय अंचल में अलग-अलग भ्रमण करते हुए 3 दिसंबर को टंट्या मामा की कर्मस्थली में पहुंचेंगी और 4 दिसंबर को पेसा पर एक बड़ी सभा इंदौर में होगी।

देश की आजादी के लिए जनजतीय नायकों ने सर्वस्व समर्पित किया

पेसा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा और देश की स्वतंत्रता के लिए जनजातीय महानायकों ने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार जनजातीय भाई-बहनों को उनका अधिकार दिलाने और उनके सम्मान के लिए दृढ़ संकल्पित है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 15 नवंबर को ’जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय कर जनजातीय समाज को सम्मानित करने का कार्य किया है।

दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस ने जनजातीय समाज की सुध नहीं ली

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया, लेकिन कभी जनजातीय समाज की सुध नहीं ली। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए विशेष मंत्रालय व जनजातीय आयोग का गठन कर, यह प्रमाण दिया कि भाजपा जनजातीय हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट अनुसूचित क्षेत्र में लागू होगा, जिससे गांव के निर्णय, गांव के लोग और ग्राम सभाएं करेंगी। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट को लेकर कांग्रेस भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनजातीय बंधु उनके बहकावे नहीं आने वाले।

सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद गजेन्द्र पटेल, सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, धार सांसद छतरसिंह दरबार, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, मुकामसिंह किराड़े सहित जनजातीय नेताओं ने कन्यापूजन, दीप प्रज्जवलन एवं जनजातीय नायकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

पुलिस की तेजी पर सवाल नहीं, हर नागरिक को ऐसी ह

पुलिस की तेजी पर सवाल नहीं, हर नागरिक को ऐसी ही जांच चाहिए भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जिस तेजी और तकनीकी दक्षता के साथ...

सही पोषण, देश रोशन’ अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र में जनजागरूकत

सही पोषण, देश रोशन’ अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्...

रबी अभियान 2026 में जल, बीज और फसल योजना पर जोर

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शि...

पद्मजा की डायरी ‘मैं कोई और को स्वयं प्रकाश स्मृति सम्मान

पद्मजा की डायरी ‘मैं कोई और को स्वयं प्रकाश स्मृति सम्मान के लिए चुना गया सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपा...

राजभाषा पखवाड़ा समापन पर 85 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, हास्य कवि सम्मेलन

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, भोपाल में राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित राजभा...

रानी कमलापति स्टेशन पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, बड

रानी कमलापति स्टेशन पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, बड़ी संख्या में जुटे यात्री-रेल कर्मी सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईट...

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा का आयोजन

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा...

एसजीएसयू भोपाल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू), भोपाल के स्कूल ऑफ फार्मास...

बीयू विज्ञान मेले में आरएनटीयू के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार, बच्च

बीयू विज्ञान मेले में आरएनटीयू के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार, बच्चों ने प्रयोगों से समझा विज्ञान सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /...

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के जन्मदिन पर सुंदरकांड एवं भंडार

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के जन्मदिन पर सुंदरकांड एवं भंडारा आयोजित सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज...

मंत्री कृष्णा गौर के जन्मदिन पर वृक्षारोपण और स्वच्छता का संकल्प

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महा...

48 घंटे में दो यूनिवर्सिटी में अफवाहों से हड़कंप, छात्रों म

48 घंटे में दो यूनिवर्सिटी में अफवाहों से हड़कंप, छात्रों में मचा बवाल सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अमराई में सम्मान, राज्यमंत्री गौर ने किया पौधारोपण

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य...

हिंदी भवन में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित हिंदी...