सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के जन्मदिन पर सुंदरकांड एवं भंडारा आयोजित
भाभा विश्वविद्यालय, भोपाल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसाद पिल्लई का जन्मदिवस विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से की गई। इसके पश्चात फैकल्टी क्लब द्वारा केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति डॉ. भारती सातनकर, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. मनोज शुक्ला, कुलसचिव डॉ. श्याम पाटकर सहित सभी डीन, विभागाध्यक्ष एवं समस्त फैकल्टी सदस्यों ने प्रसाद पिल्लई जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
जन्मदिवस समारोह में विश्वविद्यालय के डांसिंग अंकल के नाम से प्रसिद्ध प्रो. संजीव श्रीवास्तव द्वारा शानदार डांस प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। भाभा यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट का शुभारंभ जन्म दिवस के अवसर पर आदरणीय सीईओ प्रसाद पिल्लई द्वारा किया गया। यह वेबसाइट भाभा यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रशासन के मार्गदर्शन एवं समस्त फैकल्टी के सहयोग से विकसित की गई है। विद्यार्थियों की सुविधा को विशेष प्राथमिकता देते हुए वेबसाइट में सभी आवश्यक सेवाओं एवं महत्वपूर्ण फीचर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे छात्रों को आवश्यक जानकारी एवं ऑनलाइन सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। पूरा विश्वविद्यालय परिवार इस जश्न में शामिल होकर आनंदित हुआ।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #दरक #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अवसर #इसक