सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम हिंदी भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक भगवानदास सबनानी महापौर मलाती राय जिलाध्यक्ष रविंद्र यती महिला मोर्चे की अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा डॉ. प्रिया भावे चित्तावर विशेष रूप से उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहर की प्रत्येक आंगनबाड़ी में 5 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम में 25 वर्ष सेवा देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में से 40 कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें उपहार भेंट की गई, लाड़ली लक्ष्मी योजना लाभार्थी की 5 बच्चियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में प्रियंका और उसके 4 महिने के बच्चे आर्विक को झूला कपड़े मिठाई और फल देकर पच की रस्म निभाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना ही हम सभी के संस्कार हैं, हमें बचपन से ही महिलाओं का आदर करना सिखाया गया है। मैं आप सभी बहनों को प्रणाम करता हूं, मेरा सौभाग्य है कि मुझे इतने अच्छे कार्यक्रम में आने का अवसर मिला।

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा सुशासन और समर्पण 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के विजन और योजनाओं को माननीय मोहन यादव द्वारा पूरे प्रदेश में सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है। मेरी विधानसभा में 117 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिसमें से अधिकतर में मेरा जाना हुआ है, मैंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की लिस्ट बनाकर माननीय मंत्री निर्मला भूरिया को दी है, और उनसे निवेदन किया है कि जिस आंगनवाड़ी में जो भी कमी है उसे जल्द से जल्द पूरा करके वहां की सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

मेरे द्वारा भी आंगनबाड़ी केंद्रों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है। कार्यक्रम को महापौर मालती राय जिला अध्यक्ष रविंद्र यती द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री मुकेश राय महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल जोन अध्यक्ष पार्षद आरती राजू अनेजा पार्षद जोन अध्यक्ष बृजुला सचान पार्षद गिरजा राजेश खटीक पूजा शर्मा विनीता सोनी कुसुम चतुर्वेदी अनीता शुक्रवारे सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #नसभ #तहत #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #भवन